img-fluid

मल्हारगंज का तहसीलदार तो कनाडिय़ा और खुड़ैल के एसडीएम सहित पूरा दल ही बदल डाला

April 13, 2026

  • लंबे समय से एक ही जगह जमे राजस्व अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी
  • महिला अधिकारी को मिला मौका, कुछ की बदली तहसील तो कई भू-अभिलेख में अटैच

इंदौर। आम आवेदकों (General applicants) की लंबित फाइलों को तेजी से निपटाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने शासन के निर्देश पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Administrative Reshuffle) किया है। जिले की लगभग सभी तहसीलों में तहसीलदार (Tehsildar), नायब तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों (Revenue Officers) को बदल दिया गया है। इस बदलाव में कनाडिय़ा, खुडै़ल के एसडीएम सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित कार्यपालिक दंडाधिकारी भी बदल दिए गए हैं और मल्हारगंज तहसील में तहसीलदार, नायब तहसीलदार बदल दिए गए हैं। आदेश में लंबे समय से प्रशासनिक कार्यों से दूर महिला अधिकारी को फिर मौका दिया गया है।


  • राजस्व वसूली और वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत इंदौर जिले में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग भोपाल के निर्देशों के पालन में यह फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार मल्हारगंज तहसील में बड़ा बदलाव सामने आया है। यहां शेखर चौधरी को प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है, जबकि निधि राजपूत को कार्यपालिक दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कनाडिय़ा तहसील में एसडीएम बडक़ुल को हटाकर दीपक चौहान को मौका दिया गया है। यहां नारायण नांदेड़ा को प्रभारी तहसीलदार और पूजा नागवंशी को नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है। जूनी इंदौर तहसील में हाल ही में बदलाव के बाद ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई है। राकेश सस्तिया को प्रभारी तहसीलदार, कमलेश कुशवाह को अतिरिक्त तहसीलदार और अशोक परमार को नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है। यहां कार्यपालिक दंडाधिकारी का दायित्व बलवीरसिंह राजपूत को सौंपा गया है, जबकि राऊ तहसील में सत्येंद्र गुर्जर को प्रभारी तहसीलदार तथा धर्मेंद्र चौकसे को तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बिचौली हप्सी में अनिल पटेल को प्रभारी तहसीलदार और शिखा सोनी को अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है। हातोद तहसील में गोविंदसिंह ठाकुर को तहसीलदार तथा धर्मेंद्रसिंह चौहान को नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।

    महिला अधिकारी को ढाई साल बाद मौका
    लंबे समय से विभागीय काम की जिम्मेदारी निभा रहीं प्रियंका चौरसिया को खुड़ैल तहसील का अधिकारी नियुक्त किया गया है। लगभग ढाई साल बाद महिला अधिकारी को प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि कई महिला अधिकारियों का पूरा कार्यकाल खत्म होने को आया है, लेकिन उन्हें अभी तक मेन स्ट्रीम के काम नहीं सौंपे गए हैं, जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय की गलियों में चर्चा होने लगी थी कि कलेक्टर महिला अधिकारियों पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन इस आदेश के बाद अफवाहों पर विराम लग सकता है। यहां प्रीति भिसे को तहसीलदार और योगेश मेश्राम को प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है, जबकि याचना दीक्षित को कार्यपालिक दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

    देपालपुर रहने लगा पीछे
    देपालपुर की प्रशासनिक गतिविधियों में लेटलतीफी को देखते हुए यहां तहसील में संगीता गोलिया को प्रभारी तहसीलदार, नागेंद्र त्रिपाठी को नायब तहसीलदार (टप्पा गौतमपुरा) तथा कुलदीपसिंह को नायब तहसीलदार (टप्पा बेटमा) पदस्थ किया गया है। इसके अलावा विशेष आदेश में चौखालाल टांक को नायब तहसीलदार, सांवेर के राजस्व न्यायालय में पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। देवेंद्र कछावा को डॉ. आंबेडकर नगर (महू) में कार्यपालिक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। शैवालसिंह को एमपीआईडीसी में संलग्न रखा गया है, जबकि संजय यादव और अजय अहिरवार को भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है।

    Share:

  • खिसियाए ट्रम्प ईरान को नोंचे... अब दुनिया अपने बारे में सोचे

    Mon Apr 13 , 2026
    वही हुआ जो होना था… ईरान (Iran) मान चुका था कि घुटने अमेरिका (US) ने टेके हैं… बात करना उसकी मजबूरी है… उसकी तो केवल चर्चा के लिए मंजूरी है… लिहाजा अपनी शर्तों पर अड़े ईरान ने इक्कीस घंटे तक हुज्जत के बाद फटे में पांव डालने वाले पाकिस्तान (Pakistan) की फजीहत कर बिना समझौते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved