व्‍यापार

Money Matters: रुपये में गिरावट, फिर भी 800 अरब डॉलर पहुंची भारतीय अमीरों की दौलत

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के बावजूद इस साल शीर्ष-100 भारतीय अमीरों की कुल संपत्ति में 25 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति बढ़कर 800 अरब डॉलर पहुंच गई है। वहीं, देश के शीर्ष-10 अमीरों की दौलत 385.2 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स इंडिया की ओर से 2022 के लिए जारी 100 अमीर भारतीयों की सूची के मुताबिक, इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया 10 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। इसके बावजूद इनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। शीर्ष-100 अमीरों की संपत्ति में देश के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी और सूची में दूसरे स्थान पर काबिज मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है।

ये हैं शीर्ष-10 अरबपति भारतीय

     नाम               कुल संपत्ति               कंपनी
गौतम अदाणी     150 अरब डॉलर    अदाणी इंटरप्राइजेज
मुकेश अंबानी     88 अरब डॉलर    रिलायंस इंडस्ट्रीज
राधाकिशन दमानी   27.6 अरब डॉलर    एवेन्यू सुपरमार्ट्स
साइरस पूनावाला   21.5 अरब डॉलर    सीरम इंस्टीट्यूट
शिव नाडर   21.4 अरब डॉलर    एचसीएल टेक
सावित्री जिंदल   16.4 अरब डॉलर    ओपी जिंदल समूह
दिलीप शांघवी   15.5 अरब डॉलर    सन फार्मा इंडस्ट्रीज
हिंदुजा ब्रदर्स   15.2 अरब डॉलर    अशोक लीलैंड
कुमार मंगलम बिड़ला   15 अरब डॉलर    आदित्य बिड़ला समूह
बजाज फैमिली   14.6 अरब डॉलर    बजाज ऑटो


सूची में 9 नए लोगों ने बनाई जगह

  1. शापूर मिस्त्री: 14.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 13वें स्थान पर हैं। शापूरजी पलोनजी समूह की जिम्मेदारी अब इनके हाथ में हैं।
  2. रेखा झुनझुनवालाछ: 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति। सूची में 30वें स्थान पर। पति राकेश झुनझुनवाला की मौत के बाद सूची में जगह मिली है।
  3. फाल्गुनी नायर: निवेश बैंकर की नौकरी छोड़ नायका की शुरुआत की। 4.08 अरब डॉलर संपत्ति। सूची में 44वें स्थान पर।
  4. रवि मोदी: मान्यवर ब्रांड वाली वेदांत फैशंस की शुरुआत की। 3.75 अरब डॉलर के साथ सूची में 50वें स्थान पर।
  5. नेहल वकील: 5.2 अरब डॉलर के साथ 36वें स्थान पर। भाई अभय और अमर वकील की मौत के बाद एशियन पेंट्स की बागडोर इनके हाथ में।
  6. सत्यनारायन नुवल: सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के मालिक 3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 72वें स्थान पर हैं। पहले एक्सप्लोसिव बेचते थे।
  7. निर्मल भिंडा: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली यूएनओ मिंडा के सीएमडी हैं। 2.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ 78वें स्थान पर हैं।
  8. रफीक मलिक: मल्टी-ब्रांड फुटवियर कंपनी मेट्रो ब्रांड्स के मालिक। 2.22 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 89वें स्थान पर हैं।
  9. वेणु श्रीनिवासन: टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन एवं एमडी। 2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 98वें स्थान पर हैं।
Share:

Next Post

गैर-मिलावटी बासमती व टूटे चावल के निर्यात से प्रतिबंध हटा, DGFT ने लिया फैसला

Wed Nov 30 , 2022
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में ऑर्गेनिक नन बासमती राइस (गैर-मिलावटी बासमती राइस) जिसमें टूटा चावल भी शामिल है कि आवक बढ़ने और कीमतों के नरम पड़ने के बाद उसके निर्यात पर से प्रतिबंध हटा दिया है। इससे पहले घरेलू स्तर पर उपलब्धता में कमी ना हो इस लिए सरकार ने उस पर […]