
इंदौर। गांधी नगर (Gandhinagar indore)क्षेत्र में हादसा हुआ, जिसमें एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि दिलीप नगर चौराहे(dilip nagar square) पर एक ट्रैक्टर ( tractor )वाले ने बाइक सवार गोविंद और उसके बच्चे गोपाल निवासी नैनोद(Nainod) को टक्कर मार दी। गोपाल की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बिजासन मंदिर (Bijasan Temple)दर्शन कर लौट रहे थे। उधर कनाडिय़ा(kanadiya) क्षेत्र में भी सडक़ हादसे में एक की मौत हो गई। खुडै़ल पुलिस(Khudail) ने बताया कि क्षेत्र में पैदल जा रहे एक राहगीर को किसी ने चपेट में ले लिया। एक अन्य हादसा कनाडिय़ा ब्रिज पर भी हुआ। बताया जा रहा है कि खजराना गणेश मंदिर दर्शन करने कार से परिवार के साथ जा रहे बिजलपुर के कुंदन को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। सामने से आ रही कार बेकाबू होते हुए डिवाइडर कूदी और कुंदन की कार को टक्कर मार दी। बाद में दोनों कारें सडक़ किनारे खड़े एक डंपर से जा भिड़ीं। डंपर पंक्चर होने के चलते सडक़ किनारे खड़ा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved