img-fluid

44 साल पहले आई वो फिल्म, जिसके लिए राकेश बेदी को नहीं मिले थे पैसे

April 21, 2026

डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री में चमक-दमक के पीछे कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं. कई कलाकारों को शुरुआती दौर में पहचान बनाने के लिए बड़े संघर्ष से गुजरना पड़ता है. कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने शेयर किया है. अभी तो एक्टर अपनी हालिया फिल्म धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन इसी दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल के वक्त को याद किया है, जब उन्होंने एक फिल्म की थी और इसके लिए उन्हें पैसे ही नहीं मिले थे.

आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इस फिल्म में राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल अदा किया था, जिसे सभी ने खूब पसंद किया था. हालांकि, उन्होंने इस फिल्म से पहले भी कई कमाल के शो में काम किया है. हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में खुलासा किया कि फिल्म ‘साथ साथ’ में काम करने के बावजूद उन्हें एक पैसा तक नहीं मिला था.


  • साल 1982 में फिल्म ‘साथ-साथ’ आई थी, इस फिल्म में राकेश बेदी शामिल थे. हाल ही में राकेश बेदी ने फराह खान के साथ बातचीत की. जिसमें उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि फिल्म ‘साथ साथ’ में काम करने के लिए कुछ भी नहीं मिला था, यहां तक कि आने-जाने का पैसा भी नहीं दिया गया था. उन्होंने कहा, आने-जाने का भी पैसा नहीं मिला, क्योंकि खाना भी कई बार घर से ले जाता था.

    राकेश बेदी ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है. कॉमेडी किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई. हाल ही में उनकी चर्चा धुरंधर को लेकर भी हो रही है, जहां दर्शकों ने उनके किरदार को पसंद किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हजारों करोड़ कमाए हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स शामिल थे.

    Share:

  • हथियारों के बाजार का नया खिलाड़ी, 50 साल बाद जापान बेचेगा जंगी सामान

    Tue Apr 21 , 2026
    डेस्क: दुनिया में युद्धों ने कई देशों को उजाड़ दिया हैं. जहां ये युद्ध कई देशों में तबाही लेकर आते हैं, वहीं कई देशों के लिए युद्ध ही मुनाफे का सौदा साबित होते हैं. दुनिया की बड़ी ताकतें अमेरिका, रूस, चीन आदि विश्व भर में जारी संघर्षों में अपने हथियार बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved