
उज्जैन। बदमाशों पर नकेल कसने के लिए उज्जैन पुलिस ने एक ऐप बनाया है, जिसमें हर बड़े बदमाश के फिंगरप्रिंट लोड किए जा रहे हैं। इस साल में पकड़े गए हर बदमाश के फिंगरप्रिंट ऐप में फीड हो चुके हैं, जबकि पुराने रिकॉर्ड से डाटा डालने का काम जारी है। अब तक पांच हजार बदमाशों का डाला लोड किया जा चुका है। यूं तो पुलिस लंबे समय से बड़े बदमाशों के पकड़े जाने पर उनके फिंगरप्रिंट लेती आ रही है, जिसका रिकॉर्ड भी होता है। पहले पुलिस को किसी बदमाश के पकड़े जाने पर उक्त शाखा में जाकर उसके फिंगरप्रिंट का मिलान करना होता था। इस प्रक्रिया में समय लगता था और कई बार बदमाश दूसरे स्थान पर वारदात कर देता था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved