खेल

IPL 2022 में आया कोरोना का पहला केस, इस सदस्य को पाया गया Covid-19 पॉजिटिव


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन 25वें मैच से पहले आईपीएल 2022 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक अहम सदस्य को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार 16 अप्रैल को अपना अगला मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

आईपीएल द्वारा जारी मीडिया अपडेट में बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट को COVID-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है और वे इस समय आइसोलेशन में हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। हाल-फिलहाल में वे टीम के साथ ट्रेवल नहीं करेंगे और कम से कम एक सप्ताह तक वे क्वारंटीन में रह सकते हैं। इसके अलावा कोई भी कोरोना केस आईपीएल 2022 में अब तक सामने नहीं आया है।


गौरतलब है कि आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूएई में खेला गया था, जबकि आईपीएल 2021 का आधा सीजन कोरोना केसों के कारण स्थगित करना पड़ा था। आईपीएल 2021 का पहला भाग भारत में खेला गया था, जबकि दूसरा भाग आईपीएल के 14वें सीजन का यूएई में आयोजित किया गया था। अब आईपीएल 2022 सिर्फ मुंबई और पुणे में सख्स बायो-बबल में आयोजित किया जा रहा है।

Share:

Next Post

अमेरिकी चेतावनी के बावजूद रूस को लेकर भारत उठाने जा रहा बड़ा कदम

Fri Apr 15 , 2022
नई दिल्ली: अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के बीच भारत ने रूस से व्यापार को बढ़ाने का फैसला किया है. मामले के जानकारों का कहना है कि भारत रूस से अतिरिक्त दो अरब डॉलर का निर्यात बढ़ाने वाला है. रूस पर लगे प्रतिबंधों के कारण दोनों देश अपने व्यापार को स्थानीय मुद्रा में आगे […]