Uncategorized

पहला अवसर जब आज सुबह गर्भगृह में राम दरबार के साथ हुई महाकाल की भस्मारती

  • राम रूप में सजे भगवान महाकाल
  • सुबह मंदिर में मना दीपोत्सव
  • नंदी हाल में भक्तों ने जलाई फुलझड़ी

उज्जैन। आज अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले भगवान महाकाल के दरबार में सुबह की भस्म आरती में पहली बार गर्भगृह में महाकाल के साथ राम दरबार को रखकर भस्म आरती की गई।



बाबा महाकाल के मंदिर में आज सुबह हुई विशेष भस्म आरती में बाबा महाकाल को श्रीराम का श्रृंगार किया गया। गर्भगृह में श्रीराम दरबार के साथ महाकाल की भस्म आरती की गई। श्रद्धालुओं द्वारा नंदी हाल में फुलझडिय़ाँ भी जलाई गई और दीपोत्सव मना कर महाकाल को छप्पन भोग लगाया गया। अयोध्या में आज रामलला विराजने वाले हैं इसका उत्साह धार्मिक नगरी उज्जैन में भी है। उज्जैन भी संपूर्ण रूप से सज गया है। आज सुबह विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में विशेष तैयारी की गई है। 16 तारीख से ही यहाँ पर अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। मंदिर में बाबा महाकाल की आज विशेष भस्म आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल का श्रृंगार प्रभु श्रीराम के रूप में किया गया। सुबह सर्वप्रथम महाकाल को भस्म आरती में हरि ओम जल चढ़ाया गया। उसके बाद बाबा महाकाल को पंचामृत अभिषेक किया गया। बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया फिर बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल के साथ श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का विग्रह रखा गया भस्म आरती में 56 भोग लगाए गए। भस्म आरती में दिवाली की तरह महाकाल की आरती में फुलझडिय़ाँ जलाई गई। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के साथ श्रीराम की भी पूजा अर्चना की और दर्शन करे। महाकाल के आंगन में आज का दिन विशेष रूप से मनाया गया। महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने कहा कि हमने एक साथ श्रीराम और महाकाल के दर्शन कर लिए।

Share:

Next Post

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को एक घंंटा पहले पहुँचना होगा परीक्षा केंद्र

Mon Jan 22 , 2024
5 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा-पेपर शुरू होने के 2 घंटे बाद ही परीक्षार्थी बाहर निकल सकेंगे उज्जैन। 5 फरवरी से माशिमं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। गत वर्ष की तरह चार सेट में ही प्रश्न पत्र आएँगे। उज्जैन के सभी केन्द्रों पर सख्त दिशा निर्देश के साथ ही परीक्षा शुरू की जाएगी। […]