img-fluid

रणजी ट्रॉफी का पहला चरण समाप्त; पॉइंट्स टेबल में बड़ौदा, विदर्भ, हरियाणा और तमिलनाडु ने मारी बाजी

November 17, 2024

नई दिल्‍ली । रणजी ट्रॉफी 2024-25(Ranji Trophy 2024-25) के पहले चरण का समापन (Completion of first phase)हो गया है। इस बार यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दो चरणों(two stages tournament) में खेला जा रहा है। पहला चरण अक्टूबर से नवंबर के बीच होगा तो वहीं दूसरे चरण के मुकाबले जनवरी और फरवरी में खेले जाएंगे। पहले चरण में सभी टीमों को 5-5 मुकाबले खेलने का मौका मिला जिसमें बड़ौदा, विदर्भ, हरियाणा और तमिलनाडु ने अपने-अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में बाजी मारी। बता दें, रणजी ट्रॉफी 2024-25 में कुल 32 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें 8-8 के चार ग्रुप में बांटा गया है।


  • ग्रुप-ए में बड़ौदा का हल्ला

    बड़ौदा ने पहले चरण में 5 में से 4 मैच जीतकर ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया हुआ है, उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना सबसे अधिक है। बड़ौदा के पहले चरण में 27 अंक है। वहीं जम्मू एंड कश्मीर की टीम 23 अंकों के साथ दूसरे तो मुंबई 22 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। ग्रुप-ए में टॉप-2 के लिए काफी रोमांचक रेस नजर आ रही है।

    टीम मैच जीत हार ड्रॉ टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    बड़ौदा 5 4 0 1 0 0 27 -0.082
    जम्मू एंड कश्मीर 5 3 0 2 0 0 23 +0.107
    मुंबई 5 3 1 1 0 0 22 +0.550
    सर्विसेज 5 2 3 0 0 0 13 +0.046
    त्रिपुरा 5 1 1 2 0 1 12 +0.781
    ओडिशा 5 1 2 1 0 1 10 -1.291
    महाराष्ट्र 5 1 3 1 0 0 8 +0.535
    मेघालय 5 0 5 0 0 0 0 -1.256
    ग्रुप-बी में विदर्भ का जलवा

    पहले चरण में सभी 32 टीमों में सबसे ज्यादा 28 अंक हासिल करने वाली टीम विदर्भ की ही है। टीम ने अभी तक खेले 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं, वहीं एकमात्र अन्य मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम का नेट रन रेट भी इस दौरान कमाल का है। दूसरे पायदान पर हिमाचल प्रदेश 21 अंकों के साथ मौजूद है।

    टीम मैच जीत हार ड्रॉ टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    विदर्भ 5 4 0 1 0 0 28 +0.971
    हिमाचल प्रदेश 5 3 2 0 0 0 21 +0.429
    गुजरात 5 2 0 3 0 0 19 -0.179
    राजस्थान 5 1 0 4 0 0 16 +0.744
    उत्तराखंड 5 1 2 2 0 0 10 -0.888
    हैदरबाद 5 1 2 2 0 0 9 -0.528
    आंध्रा 5 0 3 2 0 0 4 +0.241
    पुदुचेरी 5 0 3 2 0 0 2 -0.550
    ग्रुप-सी में हरयाणा सबसे आगे

    ग्रुप-सी में एकमात्र टीम हरियाणा ही है जो 20 पॉइंट्स के आंकड़े को छूने में कामयाब रही है। इस टीम ने अभी तक खेले 5 में से 2 मैच जीते हैं, वहीं तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। दूसरे नंबर पर केरल की टीम 18 पॉइंट्स के साथ मौजूद है।

    टीम मैच जीत हार ड्रॉ टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    हरियाणा 5 2 0 3 0 0 20 -0.547
    केरल 5 2 0 3 0 0 18 +0.643
    बंगाल 5 1 0 3 0 1 14 +1.276
    कर्नाटक 5 1 0 4 0 0 12 -0.061
    पंजाब 5 1 2 2 0 0 11 -0.163
    मध्यप्रदेश 5 1 1 3 0 0 10 +1.112
    उत्तर प्रदेश 5 0 1 4 0 0 6 +0.696
    बिहार 5 0 4 0 0 1 1 -2.097
    ग्रुप-डी में तमिलनाडु टॉप पर

    पहले चरण के अंत तक तमिलनाडु और चंडीगढ़ के बीच नंबर-1 की रेस थी। दोनों टीमों के पॉइंट्स अंत तक बराबर रहे, मगर तमिलनाडु ने बेहतर नेट रन रेट के चलते बाजी मारी।

    टीम मैच जीत हार ड्रॉ टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
    तमिलनाडु 5 2 0 3 0 0 19 +0.728
    चंडीगढ़ 5 3 2 0 0 0 19 -0.118
    रेलवे 5 2 1 2 0 0 14 +0.182
    दिल्ली 5 1 1 3 0 0 14 -0.314
    छत्तीसगढ़ 5 0 0 5 0 0 11 +1.332
    सौराष्ट्र 5 1 2 2 0 0 11 -0.144
    झारखंड 5 0 1 4 0 0 8 -0.399
    असम 5 0 2 3 0 0 5 +0.621

    Share:

  • Bigg Boss 18 : रजत दलाल ने इस कंटेस्टेंट का किया पर्दाफाश

    Sun Nov 17 , 2024
    मुंबई। बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18 ) के घर में इस वक्त घमासान मचा हुआ है। शो में हर कोई खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई पैंतरे अपना रहे हैं। ऐसे में इस बार क वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो पर कई स्टार्स बतौर मेहमान बनकर पहुंचे। सलमान खान भी इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved