मनोरंजन

इस दिन रिलीज होगा मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना

इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई शाहरुख़ खान, (shahrukh khan)  दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम (Deepika Padukone and John Abraham) की आगामी फिल्म पठान को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का पहला गाना रिलीज के लिए तैयार है। इस गाने का टायटल होगा ‘बेशरम रंग’। यह गाना दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान (shahrukh khan) पर फिल्माया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस गाने में दीपिका का अब तक का सबसे हॉट अवतार देखा जाएगा। इससे पहले दीपिका का इतना अलग और हॉट अवतार किसी ने नहीं देखा होगा। पठान का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ इस साल का सबसे बड़ा पार्टी एंथम होगा, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। इस गाने को विशाल शेखर की जोड़ी ने कम्पोज किया है। यह गाना इसी महीने 12 दिसंबर को रिलीज होगा।



फिल्म पठान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग भारत के अलावा स्पेन, यूएई, तुर्की, रूस ,साइबेरिया, इटली, फ्रांस और अफगानिस्तान में भी हुई है। फिल्म में शाहरुख़, दीपिका और जॉन के अलावा अभिनेता आशुतोष राणा, डिम्पल कपाड़िया भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सलमान खान और ऋतिक रोशन स्पेशल अपीरियंस में होंगे। फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Sat Dec 10 , 2022
10 दिसंबर 2022 1. अंत नहीं तो फौज समझिए, आदि नहीं तो बन गया नानी। देश प्रेम के लिए न्यौछावर, उनकी बड़ी महान कहानी? उत्तर. ……सेनानी 2. प्रथम नहीं तो गज बन जाऊं, मध्य नहीं तो काज। लिखने-पढऩे वालों से कुछ, छिपा ना मेरा राज। उत्तर. ……कागज 3. तीन अक्षर का मेरा नाम, उलटा-सीधा एक […]