img-fluid

सरकार ने सोच-समझकर अंशुमान सिंह को बनाया ओएसडी

December 13, 2022

  • एक दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पीएचक्यू में दी आमद

भोपाल। राज्य शासन ने लंबे समय बाद उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी को मुख्यमंत्री का ओएसडी पदस्थ किया है। सोमवार शाम को 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमान सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे एक दिन पहले ही अंशुमान सिंह ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर पुलिस मुख्यालय ने में आमद दी थी। सिंह को ओएसडी बनाए जाने से पहले सरकार ने पुरानी फाइलें भी खंगाली थी। काफी सोच-समझकर यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसान अंशुमान सिंह 2006 बैच के प्रमोटी आईपीएस अफसर है। लंबे समय से सीधी भती के आईजी स्तर के आईपीएस अफसर को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाए जाने की परंपरा चली आ रही है। अंशुमान सिंह को ओडीएस बनाने से पहले गृह विभाग ने पूर्व में आईजी स्तर से कम के ओएसडी रह चुके अफसरों की जानकारी खंगाली। उसके बाद अंशुमान सिंह को ओएसडी बनाए जाने का फैसला लिया गया।


हालांकि मुख्यमंत्री सचिवालय यह अंशुमान सिंह के नाम पर पहले ही निर्णय ले चुका था। गृह एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों ने वरिष्ठता के चलते पुराने रिकॉर्ड खंगाले। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के ओएसडी के नाते पुलिस मुख्यालल के वरिष्ठ अफसर, प्रमुख सचिव गृह, भारत सरकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय, मुख्य सचिव से सीधे चर्चा करनी होती है। पुराना रिकॉर्ड देखकर अंशुमान के नाम पर तत्काल सहमति बन गई। यहां बता दें कि अंशुमान सिंह बेहतरीन पुलिस अफसर हैं। वे भोपाल एसपी रहे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान उनके काम से बेहद प्रभावित रहे हैं।

Share:

  • प्रदेश कांग्रेस संगठन में भारी फेरबदल की तैयारी

    Tue Dec 13 , 2022
    रवीन्द्र जैन भोपाल। मप्र कांग्रेस में भारी फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का गठन किया जा रहा है। लगभग 20 जिलाध्यक्षों को भी बदला जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved