img-fluid

‘राज्यपाल विपक्ष से भी ज्यादा ‘ओछी राजनीति’ कर रहे’, तमिलनाडु के CM स्टालिन का बड़ा आरोप

August 17, 2025

चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (CM MK Stalin) ने रविवार को राज्य (State) के राज्यपाल आरएन रवि (Governor RN Ravi) पर तीखा हमला बोला और उन पर विपक्ष (Opposition) से भी ज्यादा ओछी राजनीति (Petty Politics) करने का आरोप लगाया। सीएम ने राज्यपाल पर सत्तारूढ़ द्रमुक पार्टी की सरकार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप भी लगाया। अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ऐसी योजनाओं में देश में अग्रणी बन गया है।


एक सरकारी कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा ‘द्रविड़ मॉडल की सरकार ही देश को दिशा दिखाती है लेकिन कुछ शरारती तत्व इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘उन्हें विपक्षी दलों की बातों से कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि यह उनकी राजनीति है। लेकिन इनसे भी घटिया राजनीति कोई कर रहा है, और आप जानते हैं वो कौन है। वो राज्यपाल आर एन रवि हैं, जिन्हें केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है। आप जानते हैं कि वो राजभवन से क्या करते हैं, द्रमुक सरकार और द्रमुक के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। वो द्रविड़म का अपमान करेंगे, विधेयकों को मंजूरी नहीं देंगे, तमिल गान का अपमान करेंगे और तमिलनाडु के छात्रों को बदनाम करेंगे।’

Share:

  • कुछ लोग हमें मिले जनता के आशीर्वाद को पचा नहीं पा रहे, SIR विवाद के बीच PM मोदी का विपक्ष पर तंज

    Sun Aug 17 , 2025
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को दिल्ली (Delhi) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं (National Highway Projects) का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 शामिल हैं। इस मौके पर केंद्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved