
इंदौर। महू के अफसर की पत्नी (officer’s wife) ने सैलून मैनेजर युवती और दो अन्य पर एफआइआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि सैलून में केमिकल (chemicals in salon) लगाने के बाद अफसर की पत्नी के बाल खराब हो गए। विजय नगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि 35 साल की अफसर की पत्नी शिकायत पर प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क स्थित एफटीवी सैलून की मैनेजर भावना तलरेजा, राजकुमार, शुभम गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आरोप है कि सैलून में अफसर की पत्नी के बालों में जो केमिकल लगाया उससे रिएक्शन हुआ और बाल खराब हो गए। यह घटना परसों की बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर में अफसर की पत्नी को प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने की कार्रवाई की है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved