
नागदा। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सार्थक प्रयासों के चलते महाअभियान में लक्ष्य से अधिक 19 हजार 300 नागरिकों ने वैक्सीन के डोज लगवाए।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस महाभियान कि पहले से ही तैयारियां कर रखी थी, इसलिए तय 18 हजार वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पार कर लिया गया। ज्यादातर केन्द्रों पर टीका लगवाने हेतु भीड़ रही। आज गुरूवार को भी टीके की द्वितीय डोज सभी केन्द्रों पर लगाई जा रही है। टीकाकरण की सफलता को लेकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का पुरा अमला लगा हुआ था। सुबह 5 बजे से ही एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, बीएमओ डॉ. कमल सोलंकी व अन्य सिविल हॉस्पिटल स्थित कंट्रोल रूम पहुंच गए थे तथा पूरे अभियान पर सतत नजर बनाए हुए थे। प्रशासन द्वारा टीकाकरण हेतु 66 केन्द्रों को बनाया गया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved