img-fluid

भारतीय नौसेना को आज मिलेगा दुश्मन पनडुब्बियों का मौन शिकारी, नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत ‘माहे’

November 24, 2025

नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) के नौसेना डॉकयार्ड (Naval Dockyard) में माहे-श्रेणी (Mahe-range) का पहला स्वदेशी (Indigenous) पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत (anti-submarine warfare ship) सोमवार को नौसेना (Indian Navy) में शामिल होने जा रहा है। कोचीन शिपयार्ड द्वारा निर्मित इस श्रेणी के आठ पनडुब्बी रोधी पोत नौसेना के बेड़े में शामिल होने हैं, जिनमें से यह पहला पोत है। इस समारोह की अध्यक्षता सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे।

नौसेना ने माहे को पश्चिमी समुद्र तट पर काम करने वाला ‘साइलेंट हंटर’ यानी मौन शिकारी बताया है। नौसेना ने कहा है कि इसका जलावतरण उथले पानी के लड़ाकू पोतों की एक नई पीढ़ी के आगमन का प्रतीक है। माहे को उथले पानी में पनडुब्बियों की खोज कर उन्हें नष्ट करने, तटीय निगरानी करने और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा जैसे अभियानों के लिए बनाया गया है।


यह पोत अपनी फायरपावर, स्टील्थ तकनीक और गतिशीलता के कारण तटीय सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा। आकार में कॉम्पैक्ट लेकिन क्षमताओं में बेहद शक्तिशाली माहे तटीय क्षेत्रों में चपलता, सटीकता और लंबी परिचालन क्षमता का प्रतीक है। अस्सी प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ बनाया गया यह पोत भारत की युद्धपोत निर्माण क्षमता, डिजाइन दक्षता और इंटीग्रेशन कौशल का सबूत है।

चीन-पाकिस्तान सौदा
गौरतलब है कि पनडुब्बी रोधी पोत माहे नौसेना में ठीक उस समय शामिल हो रहा है जब पाकिस्तान ने चीन के साथ पांच अरब डॉलर में आठ उन्नत डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का सौदा किया है। इसके तहत पहली पनडुब्बी के 2026 में पाकिस्तानी नौसेना में शामिल होने की संभावना है। 2028 तक सभी आठ पनडुब्बियां शामिल हो जाएंगी।

Share:

  • दिल्ली में शुरू हुआ गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस का भव्य समागम, CM रेखा गुप्ता भी हुईं शामिल

    Mon Nov 24 , 2025
    नई दिल्ली। लाल किला परिसर (Red Fort Complex) में रविवार को गुरु तेग बहादुर साहिब (Guru Tegh Bahadur Sahib) के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम (A Grand three-day Event) का शुभारंभ श्रद्धा और पूरे धार्मिक सद्भाव के साथ हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) रात को कार्यक्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved