
मुंबई: फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को सरकार ने वाई कैटेगरी (Y Category) की सुरक्षा प्रदान कर दी है. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार बड़ा बिजनेस कर रही है. विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों की दास्तान की कहानी अपनी फिल्म में दिखाई है. जिसके बाद पूरी दुनिया के सामने ये सच एक बार फिर सामने आ गया है कि कैसे आतंकवादियों ने बंदूक की नोक पर वहां पीढ़ियों से बसे कश्मीरी पंडितो के रातों-रात बेघर कर दिया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved