img-fluid

20 साल बाद लौटे खोसलाज! खोसला का घोसला 2 28 अगस्त को बड़े पर्दे पर धमाका, क्या पहले पार्ट की तरह हंसी और मज़ा बरकरार रहेगा?

March 13, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड(Bollywood’s celebrated) की चर्चित कल्ट कॉमेडी खोसला(cult comedy, Khosla Ka Ghosla) का घोसला अब अपने पार्ट 2(second installment) के साथ वापसी करने जा रही है। टी-सीरीज(T-Series has announced) ने सोशल मीडिया (social media)पर फिल्म की रिलीज डेट 28 अगस्त 2026 का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान होते ही फिल्म के फैंस में(film’s fanbase.) खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

20 साल बाद लौटे खोसलाज
पहले पार्ट के बाद 20 साल तक फैंस इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टी-सीरीज के पोस्ट में लिखा गया, “20 साल बाद… खोसलाज वापस आ रहे हैं।” सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रतिक्रियाओं की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “सबसे ज्यादा इंतजार इसी फिल्म के सीक्वल का था।” जबकि एक अन्य ने कहा, “28 अगस्त को जबरदस्त हंसी और मजा आने वाला है।”

मुख्य कलाकार और नया चेहरा
पार्ट 2 में पहले पार्ट के सभी स्टार्स वापसी कर रहे हैं। अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और तारा शर्मा फिल्म का हिस्सा होंगे। इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को भी नए चेहरे के रूप में शामिल किया गया है। रवि किशन ने कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है।

 

 

पहले पार्ट की यादें और बॉक्स ऑफिस
खोसला का घोसला साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की IMDb रेटिंग 8.2 थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने भारत में 6.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का बजट मात्र 3.75 करोड़ था।


  • फिल्म के निर्माताओं का उद्देश्य है कि खोसला का घोसला 2 पहले पार्ट की तरह दर्शकों को हंसी, मनोरंजन और दिल को छूने वाली कहानी के साथ खुश करे। फैंस को 28 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में खोसला परिवार की वापसी देखने को मिलेगी।

    Share:

  • नेटफ्लिक्स पाकिस्तान टॉप 10 में छाई आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म 38 करोड़ में बनी और कमाए 155 करोड़

    Fri Mar 13 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों (films) की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है बल्कि दुनिया के कई देशों में भी भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platforms) के दौर में फिल्मों की पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है।यही वजह है कि कई साल पहले रिलीज (release) हुई फिल्में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved