
उज्जैन। भारतमाता मंदिर के प्रांगण ग्राम आलमपुर उड़ाना में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। संस्थापिका साध्वी हेमलता दीदी द्वारा वेद मंदिर, गौमाता मंदिर, भारतमाता मंदिर एवं बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रस्तावित हैं। उसी क्रम में रविवार को बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। तीन दिनों तक हवन पूजन कर विद्वतजनों ने वेदमंत्रों से कार्य संपन्न करवाया। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि महाकालेश्वर मंदिर के प्रमुख पुजारी महेश पुजारी, मदन सांखला, योगेन्द्रसिंह कोकलाखेड़ी, महेश तिवारी विहिप, मनीष रावल, परमानंद महाराज रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved