img-fluid

मध्य प्रदेश निगम-मंडलों में नियुक्तियों की सूची तैयार, केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही होगी जारी

March 31, 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों (Political Appointments) का लंबा इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की मौजूदगी में हुई बैठक में संभावित नामों की सूची लगभग तय कर ली गई है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल रहे।

मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार इस सूची में 50 से ज्यादा नेताओं के नाम शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व ने सूची वापस भेजकर कुछ और नाम जोड़ने को कहा था, जिसके बाद प्रदेश संगठन ने इसमें संशाोधन किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस सूची को लेकर दिल्ली जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद नियुक्तियों का ऐलान किया जाएगा। संभावना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में इन पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं।


  • जहां-जहां नामों को लेकर विवाद की स्थिति है, वहां फिलहाल नियुक्तियां टाली जा सकती हैं। बाकी पदों पर सहमति बनने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बता दें इससे पहले प्रदेश में 123 नगर परिषद और 46 नगर पालिका में 750 से अधिक एल्डरमैंनों की नियुक्ति की गई। साथ ही ग्वालियर से आने वाले फायर ब्रांड हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया। मोहन सरकार ने वर्ष 2024 में निगम, मंडल, प्राधिकरण और बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त कर दी थी। इसके बाद से नई सरकार बने दो से ढाई साल का समय बीत गया हैं। इसके बावजूद अब तक राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो सकी।

    Share:

  • इंदौर: 5paisa ऐप पर निवेश का झांसा, रिटायर्ड बैंक अधिकारी से धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    Tue Mar 31 , 2026
    इंदौर। इंदौर के संयोगितागंज इलाके में एक बड़े निवेश घोटाले का मामला सामने आया है। संयोगितागंज पुलिस ने रिटायर्ड केनरा बैंक अधिकारी की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही संबंधित बैंक अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। दरअसल इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले केनरा बैंक के रिटायर्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved