img-fluid

अगस्त से चमकेगी इन राशि वालों की किस्‍मत, बुधदेव की कृपा होगा लाभ ही लाभ

July 28, 2022

नई दिल्ली। ग्रहों के राजकुमार बुध 1 अगस्त को मध्यरात्रि 3 बजकर 51 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान बुध कर्क राशि (Crab) से सिंह राशि (Leo sun sign) में प्रवेश करेंगे। 21 अगस्त तक सिंह राशि में रहने के बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें बुध गोचर (Mercury transit) का किन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ-

मेष-
बुध गोचर आपकी राशि के पांचवें भाव में होने से आपके लिए यह लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कर्क-
बुध गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होने से आपको इस दौरान शुभ परिणाम (good result) की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपकी वाणी में सुधार होगा। आय में वृद्धि के साधन बढ़ेंगे। लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।



तुला-
आपकी राशि से एकादश भाव में बुध गोचर होने से आपके लिए यह अवधि लाभकारी साबित हो सकती है। बुध के प्रभाव से आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। आपके कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी परेशानी दूर होगी। मुश्किल कामों पर विजय हासिल करेंगे।

कुंभ-
आपकी राशि से सप्तम भाव में बुध गोचर होने से आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। इस अवधि में आपको सफलता हासिल हो सकती है, हालांकि कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

नोट– इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • 14 साल की उम्र में एक्ट्रेस का हुआ रेप, बताया कैसी थी रेपिस्ट से मुलाकात

    Thu Jul 28 , 2022
    नई दिल्ली: ‘Missing’ और ‘Sister’ जैसे जबरदस्त अमेरिकी टीवी शो और 2014 में The Divergent से मशहूर होने वाली 48 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस एश्ले जुड (Ashley Judd) ने कुछ साल पहले ही अपने जीवन से जु़ड़ा एक सनसनी खेज खुलासा किया था. एश्ले ने बताया था कि उन्हें 7 साल की उम्र में मॉलेस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved