img-fluid

बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन और बिखरा, अब 5 सीटों पर RJD-Congress आमने-सामने

October 05, 2026

पटना। बिहार में एमएलसी चुनाव में जहां एक ओर जनता दल यू के अंदर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है वहीं अब महागठबंधन के अदंर की दरारें भी उभरकर सामने आने लगी है। दरभंगा शिक्षक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मदन मोहन झा के खिलाफ राजद की तरफ से कुमर राय को उम्मीदवार बनाये जाने से अब महागठबंधन में राजद और कांग्रेस कुल 8 मे से 5 सीटों पर आमने सामने मुकाबला करेंगे।

माना जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से 5 उम्मीदवारों की घोषणा से नाराज होकर RJD ने ये कदम उठाया है। RJD अब 8 में से 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, सिर्फ 1 तिरहुत शिक्षक की सीट RJD ने सीपीआई के लिए छोड़ी है। इससे पहले RJD ने कांग्रेस के लिए 1 और सीपीआई के लिए 1 सीट छोड़ी थी लेकिन कांग्रेस के 5 उम्मीदवारों के नाम के एलान से नाराज होकर RJD ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के सामने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। लालू यादव ने मदन मोहन झा के सामने राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय को सिंबल दे दिया है।


  • हालांकि इससे पहले आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने विधान परिषद चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन में किसी विवाद से इनकार किया था। उन्होंने कहा था गठबंधन में शामिल दल पहले भी ये चुनाव अलग-अलग लड़ चुके हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, “चाहे वह स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव हों, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के या स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधियों के चुनाव हों, वाम दल, कांग्रेस और राजग हमेशा अलग-अलग लड़ते रहे हैं।”

    राजद नेता ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी आगामी विधान परिषद चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। एक दिन पहले कांग्रेस ने भी विपक्षी गठबंधन के अंदर किसी विवाद की अटकलों को खारिज किया था। कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पार्टी का फैसला “हमारे कार्यकर्ताओं की भावनाओं और जनता की इस धारणा के अनुसार लिया गया है कि कांग्रेस भाजपा के समक्ष मुख्य चुनौती बनकर उभर रही है।”

    Share:

  • 'अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, अपना राजनीतिक हक लेगा', UP चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा बयान

    Mon Oct 5 , 2026
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अभी से जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। वे इन दिनों उत्तर प्रदेश का कई इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे श्रावस्ती भी गए। इस बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधता। उन्होंने कहा कि बीजेपी और योगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved