img-fluid

कोलकाता गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी पहले भी कई लड़कियों से कर चुका है छेड़छाड़

June 29, 2025

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज कैंपस (Law College Campus) में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा (Manojit Mishra) के क्लासमैट रह चुके तितास मन्ना ने मनोजीत के आपराधिक कारनामों के बारे में बताया है।

तितास मन्ना ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता रह चुके मनोजीत मिश्रा का यह कोई नया कारनामा नहीं है। इससे पहले भी मनोजीत पर कई लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। मनोजीत ने 2012 में कॉलेज में एडमिशन लिया था। 2012 में उस पर कालीघाट इलाके में चाकू से हमला करने का आरोप लगा था। फिर वह कई सालों तक गायब रहा।

फिर 2018 में उसने फिर से उसी कॉलेज में एडमिशन ले लिया। 2019 में कॉलेज की ही एक छात्रा ने मनोजीत के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। बात यहीं खत्म नहीं होती, 2022 में एक और छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई।


मनोजीत के सहपाठियों का कहना है कि वह लोकल गुंडों को साथ में लेकर हर वक्त चलता था। कॉलेज में हर किसी को डराना और धमकाना मनोजीत के लिए आम बात थी। यहां तक कि मनोजीत मिश्रा कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल को भी डराता था।

जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय SIT की संख्या बढ़ाकर 9 कर दी गई है। रेप केस की जांच भी तेज हो चुकी है। पीड़िता को लेकर कल SIT टीम लॉ कॉलेज में पहुंची थी जहां रेप हुआ था। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कॉलेज का गार्ड भी पुलिस की गिरफ्त में है।

दरअसल, कोलकाता में 24 साल की एक कॉलेज छात्रा के साथ 25 जून को गैंगरेप हुआ था। पीड़ित लड़की के मेडिकल रिपोर्ट में ये सामने आया था कि उसकी गर्दन पर खरोंच थी और छाती और जांघों पर गंभीर चोटें आईं थीं। रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की बात सामने आई थी। इस मामले में ये आरोप है कि कॉलेज के पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा ने पीड़िता के साथ रेप किया।

Share:

  • दिल्ली में कोरोना से दो की मौत, अब तक 21 लोगों ने तोड़ा दम, 44 नए मरीज मिले

    Sun Jun 29 , 2025
    नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना से दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। दोनों पहले से अस्पताल में दूसरी बीमारी का इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान संक्रमण होने से स्थिति गंभीर हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 73 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा। वह पहले से मेटास्टेटिक लंग कार्सिनोमा, एक्यूट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved