भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नगरीय निकाय चुनाव में आप से बिगड़ेगा कईयों की जीत का गणित

  • आम आदमी पार्टी की पहली सूची ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को डाला टेंशन में

भोपाल। नगरीय निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार कर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं को परेशानी में डाल दिया है। इसकी वजह यह है कि उन्हें डर लग रहा है कि आप का उम्मीदवार उनकी जीत का गणित न बिगाड़ दे। प्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने अपने वार्ड प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश में पार्षद पद के लिए 232 उम्मीदवारों का नाम सूची में है। चुनाव को लेकर कुछ कमेटियों का गठन भी किया गया है। इसमें कैम्पेन कमेटी की कमान प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह को सौंपी गई है। मेनिफेस्टो कमेटी का भी गठन किया गया है। गौरतलब है की प्रदेश में कोई भी चुनाव क्यों न हो मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता आया है। ऐसे में नगरीय निकाय चुनाव में आप की इंट्री भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए खतरे की घंटी है।


कई उम्मीदवारों ने पेश की थी दावेदारी
सूची को जारी करते हुए आप पार्टी के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों की समस्यों को शामिल किया जाएगा। हजारों उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। इसमें तीन व्यक्तियों की छानबीन कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने योग्य उम्मीदवार का फैसला किया है। गुजरात में हुए अरविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद पूरे देश में आम आदमी की लहर है। कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। जनता आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देगी।

जल्द जारी होगी दूसरी सूची
प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर किया जा रहा है। जल्द ही आप पार्टी वार्ड प्रत्याशियों की दूसरी सूची के साथ महापौर प्रत्याशियों की भी सूची जारी करेगी। जल्द ही वचन पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में अभी तक भाजपा और कांग्रेस दो ही पार्टियां चुनाव लड़ती थीं, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में सक्रिय हो गई है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहता है यह देखना दिलचस्प होगा।

Share:

Next Post

1 लाख पर 200 रुपये हवाला कमीशन लेता था, गुजरात जा रहा था पैसा

Tue Jun 14 , 2022
डेढ़ साल से फ्रीगंज घंटाघर पर अंबेडकर प्रतिमा का पीछे चल रहा था हवाला कारोबार-पकड़ाए 5 संदिग्धों को छोड़ा-पुलिस पर भी दबाव उज्जैन। शहर की पुलिस को पता ही नहीं था कि उज्जैन में हवाला कारोबार डेढ़ वर्षों से चल रहा है और प्रतिदिन 1 से डेढ़ करोड़ रुपए का हवाला होता था। हवाला एजेंट […]