
इंदौर। दिनांक 25-26 फरवरी की रात्रि में थाना रावजी बाजार के प्रकाश का बगीचा में घरों के बाहर खड़ी टू व्हीलर 2 गाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की घटना हुई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान क्षेत्र के आदतन बदमाश लखन पिता शरद वर्मा निवासी प्रकाश का बगीचा के रूप में हुई जिसके विरुद्ध 15 से ज्यादा अपराध होना पता चला है। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था जिसके कल जूनी इंदौर ब्रिज तरफ उसके होने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची तो पुलिस से बचने के लिए वो ब्रिज से कूदा और अपने ही पर तुड़वा बैठा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved