धर्म-ज्‍योतिष

नवंबर का महीना इन राशियों के लिए वरदान, देखें इस लिस्ट में क्या आप भी हैं शामिल

नई दिल्ली। ज्योतिष (Astrology) नजरिए से नवंबर का महीना कुछ राशियों (zodiac signs) के लिए बेहद खास और शुभ रहने वाला है। नवंबर माह में बुध, सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन (Mercury, Sun and Jupiter transits) होगा। राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 2 नवंबर, दिन मंगलवार को बुध कन्या राशि(Virgo sun sign) से निकलकर तुला राशि (Libra) में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद 21 नवंबर, दिन रविवार को तुला से वृश्चिक राशि (Scorpio) में गोचर (transit) होगा। सूर्य का राशि परिवर्तन 16 नवंबर को होगा। इस दिन सूर्य अपनी नीच राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन 20 नवंबर को होगा। गुरु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य, बुध और गुरु के राशि परिवर्तन से नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं, नवंबर का महीना किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है…



मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है।
व्यापार में लाभ होगा।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
इस समय निवेश करने से लाभ हो सकता है।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share:

Next Post

Diwali के दिन करें यह आसान उपाय, पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्‍मी की कृपा

Sat Oct 30 , 2021
नई दिल्ली। साल के महापर्व दिवाली (Diwali) के लिए अब उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है। कार्तिक महीने की अमावस्‍या को मनाई जाने वाली दिवाली 4 नवंबर 2021, गुरुवार को है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्‍मी के साथ भगवान गणेश और मां सरस्‍वती की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन को धर्म-शास्‍त्र […]