img-fluid

इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा नंवबर का महीना, होंगे कई लाभ

November 05, 2021

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार नवंबर के माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ (good and bad) प्रभाव पड़ता है। नवंबर (November) का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों के लिए आने वाले 25 दिन किसी वरदान से कम नहीं रहने वाले हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए नवंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है…

मेष राशि-
आत्मविश्वास (Self-confidence) भरपूर रहेगा। 16 नवंबर के बाद तनाव व क्रोध में कमी आ सकती है। परंतु संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। तीन नंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 21 नवंबर के पश्चात शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

तुला राशि-
मास के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। तीन नवंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 15 नवंबर से मानसिक तनाव में कमी आ सकती है, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि-
कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। तीन नवंबर के बाद कारोबार (business) के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कठिनाई आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 21 नवंबर से परिस्थितियों में सुधार होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा।



मकर राशि-
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। तीन नवंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 16 नवंबर से आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 21 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि-
तीन नवंबर से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 16 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। कठिनाइयों में कमी आएगी, परंतु परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परंतु दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। 21 नवंबर से धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • Hyderabad-Bengaluru Highway पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

    Fri Nov 5 , 2021
    हैदराबाद । आंध्र प्रदेश के हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे (Hyderabad-Bengaluru Highway) पर भीषण सड़क हादसा (horrific road accident) हो गया जिसमें करीब छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह अनंतपुर के पामिडी मंडल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो जोरदार टक्‍ककर मार दी जिममें ऑटो के परखच्‍चे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved