मुंबई। अक्टूबर 2025 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर काफी भारी पड़ा है। इस महीने कई एक्टर्स और सिंगर्स समेत 7 सेलेब्स का निधन हुआ है जो सभी के लिए काफी शॉकिंग था।
बॉलीवुड सेलेब्स
एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया। सतीश काफी समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे। यह महीना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काफी भारी रहा है।
अक्टूबर में हुए कई स्टार्स के निधन
सतीश से पहले कई स्टार्स हम सबको छोड़कर चले गए हैं वो भी अक्टूबर के महीने में ही।
राजवीर जवंदा
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का 35 की उम्र में रोड एक्सीडेंट से निधन हो गया था। 8 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था।
पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर 2025 को हुआ। पंकज का निधन कैंसर से हुआ।
असरानी
एक्टर असरानी का दिवाली के दिन यानी 20 अक्टूबर को निधन हुआ था।
ऋषभ टंडन
सिंगर एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 22 अक्टूबर को वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे।
पीयूष पांडे
विज्ञापन जगत के दिग्गज और एड गुरु कहे जाने वाले पद्मश्री पीयूष पांडे का 24 अक्टूबर को निधन हो गया।
वरिंदर सिंह
एक्टर और बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह का 9 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved