img-fluid

सितंबर माह में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, देखें कौन सा ग्रह कब करेगा राशि परिवर्तन

August 19, 2021

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) की गणनाओं के अनुसार, सितंबर माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसकी वजह से सितंबर माह बेहद ख़ास हो गया है। ग्रह-नक्षत्रों (planetary constellations) के परिवर्तन से व्यक्ति के जीवन सकारात्मक और नकारात्मक, शुभ और अशुभ दोनों तरह के प्रभाव पड़ते हैं। सितंबर माह में जिन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। उससे विभिन्न राशियां प्रभावित होगीं। आइये जानें किन-किन ग्रहों का कब-कब राशि परिवर्तन होगा?

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन-
मंगल ग्रह (Mars planet) का राशि परिवर्तन 6 सितंबर को होने जा रहा है। मंगल ग्रह 6 सितंबर 2021 को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इनके इस राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित मेष और कन्या राशि के जातक होंगे।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन-
शुक्र ग्रह 6 सितंबर को अपनी राशि परिवर्तित करते हुए तुला राशि (Libra) में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों को लाभ मिलेग तो कुछ पर अशुभ प्रभाव भी पड़ेगा।


गुरु राशि परिवर्तन-
देव गुरु बृहस्पति (god guru brihaspati) का भी राशि परिवतन सिम्बर माह में होने जा रहा है। देव गुरु बृहस्पति 14 सितंबर 2021 को मकर राशि में गोचर करेंगे। इससे मकर राशि के जातकों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य देव का राशि परिवर्तन-
सूर्य 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां पर मंगल और बुध पहले से विराजमान हैं। इसके बाद सूर्य 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन कई राशियों पर प्रभाव डालेगा।

बुध राशि परिवर्तन-
बुध अपनी राशि परिवर्तन करते हुए 22 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी ।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • चयनिक शिक्षकों से सरकार ने बात तक नहीं की, भारी बल लेकर पहुंचे Collector-DIG ने जबरन खत्म कराया आंदोलन

    Thu Aug 19 , 2021
    अफसरों ने धमकाया एफआईआर हो गई तो कहीं भी नौकरी नहीं मिलेगी भाजपा कार्यालय के पास 10 घंटे तक दिया मौन धरना भोपाल। शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test) पास करने के तीन साल बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज चयनित शिक्षकों ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय (State BJP Headquarters) के बाहर 10 घंटे तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved