img-fluid

नगर निगम के पास मेट्रो स्टेशन के पीछे खतरनाक मकान ढहाया

July 13, 2026

इंदौर। नगर निगम द्वारा खतरनाक मकानों को ढहाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है और आज सुबह निगम की रिमूवल टीम ने नगर निगम के पास एमजी रोड थाने के समीप बन रहे मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन के पीछे जर्जर मकान को ढहाने की कार्रवाई की।

निगम अधिकारियों के मुताबिक मकान के कई हिस्से बेहद खतरनाक थे और हवा में झूल रहे थे। पोकलेन और जेसीबी के पंजे लगते ही मकान भरभराकर ढह गया। निगम ने मकान पर कार्रवाई के पहले संबंधितों को नोटिस जारी कर सामान हटाने को कहा था। अफसरों के मुताबिक मकान सुभाष जैन का बताया जाता है और वहां मेट्रो स्टेशन के पीछे होने के कारण वहां सडक़ पर आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में कुछ दिन पहले ही मकान के हिस्से सडक़ पर गिरे थे।


  • अब तक 25 खतरनाक मकानों पर निगम ने की कार्रवाई
    नगर निगम की रिमूवल टीम ने अब तक छावनी, श्रद्धानंद मार्ग, मोरसली गली, सराफा, बोहरा बाजार से लेकर कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 25 से ज्यादा खतरनाक मकानों को ढहने की कार्रवाई, इनमें सबसे ज्यादा विवाद की स्थिति परदेशीपुरा में बनी वर्षों पुरानी चाल को तोडऩे के दौरान हंगामा हुआ था और वहां रहने वाले परिवार कुछ समय की मोहलत मांग रहे थे।

    Share:

  • इंदौर: सुरक्षा जांच के बाद ही मिलेगी मेट्रो को यात्री संचालन की अनुमति

    Mon Jul 13 , 2026
    अभी सिर्फ साढ़े 5 किलोमीटर में एक ट्रेन चल रही है, गांधी नगर से रेडिसन तक के लिए इंदौर। गांधी नगर से रेडिसन तक साढ़े 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो का यात्री संचालन शुरू होना है, जिसके लिए अब नए सिरे से कॉर्पोरेशन ने सीएमआरएस से सुरक्षा अनुमति मांगी है। पिछली बार तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved