इंदौर। इंदौर नगर निगम द्वारा शंकरगंज जिंसी क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने चार जेसीबी और तीन पोकलेन मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाना शुरू किया। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
नगर निगम की कार्रवाई में अब तक करीब 12 से 13 मकानों को तोड़ा गया है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।