img-fluid

पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के नाम का हुआ ऐलान

November 17, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल (new governor of west bengal) के नाम का एलान हो गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज (press release) में बताया गया है कि डॉक्टर सीवी आनंद बोस (Dr CV Anand Bose) बंगाल के अगले गवर्नर होंगे। डॉ. सीवी आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी हैं। वर्तमान मेघालय सरकार (Government of Meghalaya) में वह सलाहकार हैं। वह लोक सेवक, आवास विशेषज्ञ, लेखक और वक्ता भी हैं। वे विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे हैबिटेट अलायंस के अध्यक्ष भी हैं और यूएन हैबिटेट गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।


बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे विभिन्न मंत्रालयों में जिला कलेक्टर और प्रधान सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है। उन्होंने सस्ते आवास, सुशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कई संस्थानों की स्थापना की है। बोस ने जिनेवा में यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) और फ्रांस में इंटरनेशनल फ्यूजन एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (आईटीईआर) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह परमाणु उर्जा शिक्षा सोसायटी के भी अध्यक्ष रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र उनकी पहल को चार बार ‘ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में चुन चुकी है। इसके अलावा भारत सरकार भी उन्हें राष्ट्रीय आवास पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। बोस इसके अलावा पद्नाभस्वामी मंदिर खजाने पर सुप्रीम कोर्ट की समिति के प्रमुख थे। वहीं लेखन की बात करें तो उन्होंने उपन्यास, लघु कथाएं, कविताएं और निबंध समेत अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में 32 पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं।

Share:

  • श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलाका को मिली जमानत

    Fri Nov 18 , 2022
    सिडनी। श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलाका (Sri Lankan batsman Danushka Gunathilaka) को यौन उत्पीड़न के मामले (sexual harassment cases) में जमानत दे दी गई है, साथ ही उन्हें अपने सोशल मीडिया खातों का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुनाथिलाका को रविवार सुबह टीम के होटल से गिरफ्तार किया गया था। उनपर आईसीसी टी20 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved