
भोपाल। पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama terror attack) की सातवीं बरसी (14 फरवरी) पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पुलवामा हमले में प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा के लिए सेना के जवानों के समर्पण पर देशवासियों को गर्व है। मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए जवानों के बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।”
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर अमर शहीदों के त्याग, साहस और समर्पण को याद करते हुए कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन वीरों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा।
40 CRPF जवान हुए थे शहीद
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों द्वारा CRPF के काफिले पर विस्फोटक से लदे वाहन से किया गया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। शहीदों के बलिदान ने राष्ट्र में एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved