
भोपाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार वर्मा ने जिला अदालत में 20 से 25 जुलाई तक लगने वाले सिविल और क्रिमिनल मामले, कुटुंब न्यायालय के मामले सहित अन्य सभी मामलों की अगली तारीख के संबंध में आदेश जारी किए हैं। 20 जुलाई को लगने वाले सिविल मामलों की अगली तारीख 24 अगस्त और आपराधिक प्रकरणों की तारीख 29 अगस्त होगी।
21 जुलाई के सिविल मामलों में 25 अगस्त और आपराधिक मामलों में 30 अगस्त को सुनवाई होगी। 22 जुलाई के सिविल मामलों की सुनवाई 26 अगस्त और क्रिमिनल मामलों की अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी। 23 जुलाई के सिविल मामले 27 अगस्त और क्रिमिनल 2 सितंबर को सुने जाएंगे। 24 जुलाई के सिविल मामले 28 अगस्त और क्रिमिनल मामले की सुनवाई 3 सितंबर को होगी। 25 जुलाई के सिविल मामले 29 अगस्त और क्रिमिनल मामले 4 सितंबर को सुने जाएंगे। एक भृत्य के पॉजिटिव आने पर 5 दिन के लिए अदालत के फाइलिंग काउंटर पर कर्मचारियों को 5 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन होने के आदेश दिए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved