बड़ी खबर

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 लाख के करीब पहुंची


नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट हर दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 37,724 नए मरीज आए, 28,472 ठीक हुए और 648 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 92 हजार 915 हो गई है। इनमें चार लाख 11 हजार 133 एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 53 लोग ठीक हो चुके हैं। अबतक 28 हजार 732 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,028,3625), ब्राजील (2,166,532) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे/तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Share:

Next Post

शिकागो में गोलीबारी, कम से कम 16 लोग जख्मी

Wed Jul 22 , 2020
शिकागो। अमेरिका के शिकागो में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कई लोग जख्मी हुए हैं। शिकागो पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। यह गोलीबारी W. 79th St. के 1000 ब्लॉक पर हुई है। शिकागो के फ्यूनरल होम में हुई इस गोलीबारी में कम से कम 16 लोगों के जख्मी होने की खबर है। […]