img-fluid

शहर में गर्मी के कारण बढ़े आंखों में इंफेक्शन के मरीज

April 03, 2026

  • चरक अस्पताल में रोजाना आ रहे 5 से 7 मरीज, इसमें बच्चे अधिक

उज्जैन। इन दिनों चरक अस्पताल की ओपीडी में आंखों के इंफेक्शन से ग्रस्त मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। इसके अलावा आंखों में जलन और सिरदर्द की शिकायतें भी आम हो गई हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है।


  • उल्लेखनीय है कि गर्मी से जहां आमजन बेहाल है, वहीं गर्मी व लू से अब लोगों की आँखों में इन्फेक्शन की समस्या बढऩे लगी है। इसके अलावा चरक अस्पताल की ओपीडी में डायरिया, हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। निजी अस्पतालों में भी इन दिनों आंखों में इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ी हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलेश चंदेल के अनुसार बड़ों की अपेक्षा बच्चों की इम्युनिटी पावर कम होने से वे इस एलर्जिक बीमारी से जल्द ग्रस्त हो जाते हैं। तुरंत इलाज लेने पर बीमारी बचाव हो सकता है। उन्होंने कहा, लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। डॉक्टर के पास जाएं। उन्होंने बताया कि अचानक आँखों का लाल पडऩा, तेज खुजली होना और बार-बार पानी आना। आंखों में दर्द होना, किसी एक ही चीज का अधिक देखने पर सिर में दर्द होना, आंखों में जलन होना आदि, इस बीमारी के लक्षण हैं। वहीं बचाव के लिए लोगों को तेज धूप में जाने से बचना चाहिए, आंखों में चश्मा पहनना चाहिए। वहीं आंखों की साफ पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से मरीज को इंफेक्टेड आंखों में काफी हद तक राहत मिलेगी।

    Share:

  • ये है देवास गेट बस स्टैंड...महिला यात्री प्रतिक्षालय में पसरे रहते हैं पुरुष, महिलाएँ मजबूर श्वानों के झुंड के बीच बैठने को

    Fri Apr 3 , 2026
    सालों बाद भी देवासगेट बस स्टैंड बदहाल, योजनाएँ बनीं पर जमीन पर नहीं उतरीं-परिसर और सुविधाघरों में सफाई नहीं उज्जैन। शहर के बीचों-बीच स्थित शहीद राजा भाऊ महाकाल बस स्टैंड (देवासगेट) दिनों दिन बदहाल होता जा रहा है। यहां बने महिला यात्री प्रतिक्षालय में पुरुष सोए रहते हैं और मजबूरी में महिलाओं को बाहर बैठना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved