img-fluid

रालामंडल में पर्यटकों की संख्या और आमदनी घटी

January 23, 2025

  • पिछले 3 सालों में लगातार लगभग 350 वन्य जीवों वाले
  • तीन सालों में सबसे कम पर्यटक पिछले साल आए

इंदौर । रालामंडल अभयारण्य (Ralamandal Sanctuary) में पर्यटकों (Tourists) की संख्या और राजस्व (Revenue) लगातार घटता हुआ नजर आ रहा है। वन विभाग के रिकार्ड अनुसार साल 2022 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक जहां 1 लाख 12 हजार 258 पर्यटक आए थे, वहीं साल 2023 के 12 महीने में 1 लाख 5 हजार 512, पिछले साल 2024 में 1 लाख 2 हजार 578 पर्यटक ही आए। यह आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले तीन सालों में सबसे कम पर्यटक साल 2024 में आए।

इस वजह से हर साल अभयारण्य का राजस्व भी घटा है। साल 2022 में रालामंडल अभयारण्य आने वाले पर्यटकों से जहां 47 लाख 89 हजार 424, साल 2023 में 43 लाख 91 हजार 724 रुपए, वहीं पिछले साल 2024 में 36 लाख 36 हजार 25 रुपए प्राप्त हुए। यह आंकड़े खुद बोल रहे हैं कि पिछले तीन साल में पर्यटक और राजस्व दोनों कम होते नजर आ रहे हैं।


इस तरह घटते गए पर्यटक और राजस्व
साल 2022 की अपेक्षा साल 23 में 7 हजार 66 पर्यटक कम आए, वहीं साल 24 में साल 2023 की तुलना में 2 हजार 934 पर्यटक कम हो गए। इस तरह साल 22 की तुलना में साल 23 में 3 लाख 97 हजार 700 रुपए का राजस्व कम हुआ, वहीं पिछले साल 24 में साल 23 की तुलना में 2 हजार 934 पर्यटक कम आए। इस वजह से 7 लाख 55 हजार 699 रुपए की आय घट गई।

गर्मियों में भी 13 हजार 945 पर्यटक
रालामंडल अभयारण्य में पिछले साल जनवरी में 11 हजार 904 ,फरवरी 6 हजार 788, मार्च 5 हजार 354, अप्रैल 3 हजार 820, मई 3 हजार 140, जून में 6 हजार 985, जुलाई 14 हजार 622, अगस्त 18 हजार 677, सितंबर 12 हजार 103, अक्टूबर 5 हजार 694, नवंबर 7 हजार 308, दिसंबर में 6 हजार 183, इस तरह 12 महीने में 1 लाख 2 हजार 578 पर्यटक आए। इन आंकड़ों के नजरिए से अप्रैल, मई और जून, यानी गर्मी के महीनों में भी 13 हजार 945 पर्यटक आए।

पिछले साल 7 लाख 55 हजार 699 रुपए राजस्व घटा
रालामंडल अभयारण्य में 5 से ज्यादा तेंदुए, 75 नीलगाय, इतने ही बारहसिंघा, हिरण, चीतल सहित 350 से ज्यादा वन्य जीव हैं। पिछले सालों में स्थानीय से लेकर हाईवे सडक़ निर्माण के चलते पर्यटकों की संख्या और राजस्व घटा है।
योगेश यादव, फारेस्ट रेंजर, रालामंडल, इंदौर

3 साल में 1 करोड़ 28 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व
फारेस्ट रेंजर योगेश यादव के अनुसार 3 साल में 3 लाख 20 हजार 348 पर्यटक पहुंचे। 1 करोड़ 28 लाख 7 हजार 173 रुपए का राजस्व तो मिला, मगर हर साल पर्यटक और आमदनी इस तरह घटती गई।

साल पर्यटक इतना राजस्व
2022 1,12,258 47,89,424
2023 1,05,512 43,91,724
2024 1,02,578 36,36,025
कुल 3 ,20,348 1,28,17,173

Share:

  • 26 जनवरी को इंदौर के 15 अधिकारी हो सकते हैं पुरस्कृत

    Thu Jan 23 , 2025
    उत्कृष्ट काम करने वालों की सूची भेजी इंदौर । 26 जनवरी (26 January) को मुख्यमंत्री (CM) के शहर (Indore) में आने की सुगबुगाहट से ही जिला प्रशासन (District Administration) विशेष तैयारियों में जुट गया है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) को पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों की सूची जहां भोपाल से भेजी जा चुकी है, वहीं जिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved