img-fluid

प्रदेश में सबसे पहले इंदौर पहुंचे पर्यवेक्षक

June 05, 2025

  • पर्यवेक्षक के पास नहीं है शहर को देने के लिए ज्यादा वक्त

इंदौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त इंदौर के पर्यवेक्षक गुरजीत सिंह ओजाल बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। यही कारण है कि वह सबसे पहले उन्हें आवंटित किए गए शहर आ गए। सभी पर्यवेक्षक उन्हें दिए गए शहर में दौरा करने के लिए 11 जून को पहुंचेंगे, लेकिन इंदौर के पर्यवेक्षक 4 जून को ही आ गए। वे 6 जून तक यही रुकेंगे। इसके बाद में वापस चले जाएंगे। फिर 17 से 20 जून यहां रहेंगे, फिर 27 से 30 जून यहां रहेंगे। इस तरह 30 जून तक की अवधि में उनके द्वारा तीन बार में 10 दिन का शहर का दौरा किया जाएगा।


जब पूरे प्रदेश के हर शहर और जिले में पर्यवेक्षक 11 जून को पहुंचने वाले हैं तो इंदौर में पर्यवेक्षक इतनी जल्दी क्यों आ गए? इस सवाल का जवाब भी पर्यवेक्षक ने खुद ही दे दिया। कांग्रेस के नेताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मेरी भतीजी की शादी है। उसकी तैयारी में लगा हूं। फिर उसके साथ में पंजाब में उपचुनाव भी हो रहे हैं। वहां भी स्थिति को देखना है, इसलिए काम बहुत ज्यादा है। ऐसे में इंदौर में लोगों से मिलकर शहर अध्यक्ष को लेकर अपनी अनुशंसा भी देना है। अब पर्यवेक्षक की इस व्यस्तता को देखते हुए कांग्रेस के नेता ही कहने लगे हैं कि वह कांग्रेस के नए शहर अध्यक्ष के चयन में बहुत ज्यादा समय नहीं दे सकेंगे, तो फिर सही और बेहतर चयन कैसे होगा?

Share:

  • चंदन नगर के 100 मकान पूरे टूटेंगे

    Thu Jun 5 , 2025
    निगम की टीम ने एक दिन में दो कॉलोनी में लगा दिए तोडफ़ोड़ के निशान इंदौर। धार रोड को एरोड्रम रोड से जोडऩे वाली सडक़ के निर्माण के लिए चंदन नगर के 100 मकान पूरे तोडऩा पड़ेंगे। नगर निगम की टीम द्वारा कल एक दिन में चंदन नगर और नंदन नगर कॉलोनी में निशान लगाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved