img-fluid

निगम के अधिकारी खिलवाड़ बंद करे नहीं तो कांग्रेस आंदोलन करेगी

June 11, 2023

  • चौड़ीकरण में हो रही लापरवाही करने पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भाटी ने दी चेतावनी

उज्जैन। केडी गेट से इमली तिराहे तक चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मकानों का मलबा पड़ा है और नगर निगम द्वारा इसे हटवाया नहीं जा रहा है, इसे लेकर कांग्रेस नेता भाटी ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी है कि कांग्रेस द्वारा इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।



भारतीय जनता पार्टी और इसके नेता उज्जैन की जनता को ठगना बंद कर दे। उक्त बात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी ने प्रेस को जारी बयान के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि केडी गेट से इमली चौराहे के बीच रहने वाले लोगों ने पहले मकान जमीन खरीदी तब टैक्स चुकाया, मकान का नक्शा पास कराने के लिए टैक्स चुकाया। हरसाल हाऊस टैक्स, पानी का टैक्स, कचरा टैक्स चुका रहे हैं। अब उनके मकान को चौड़ीकरण के नाम पर निगम तोड़ रहा है। इसका खर्च भी आम लोग ही उठा रहे हैं। इसके बाद भी निगम के अफसर इलाके में मुनादी करके लोगों को मकान तोडऩे के धमका रहे हैं। जो मकान टूटे हैं अभी तक उसका मलबा नहीं उठाया गया है। पूरा इलाका बंद पड़ा हुआ है। चारों तरफ गंदगी और कीचड़ फैला हुआ है। निगम ने साढ़े सात करोड़ में तुड़ाई का ठेका दिया है। ठेकेदार एक ट्राली भेजता है वह शाम तक वापस नहीं आता है। मलबा भी लोग ही हटवा रहे हैं। भाटी ने कहा कि निगम के अफसर लोगों के जीवन के साथ खिलावाड़ करने बंद करे। अन्यथा कांग्रेस आंदोलन करेगी।

Share:

  • कल पूरे जिले में लाड़ली लक्ष्मी का उत्सव मना..कलश यात्रा निकली

    Sun Jun 11 , 2023
    कलेक्टर भी कई गाँवों में पहुँचे-महिलाओं के खाते में डले एक-एक हजार रुपए-शिवराज ने कहा पैसा और बढ़ाऊँगा उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कल जबलपुर से लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को राशि भेजी गई। इस कार्यक्रम का प्रसारण पूरे प्रदेश में देखा गया। इसके पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई। कल लाडली बहनाओं के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved