img-fluid

ओनली प्रॉफिट-नो लॉस का दफ्तर बंद…दोगुना मुनाफे का झांसा देने वाला करोड़ों लेकर भागा

December 13, 2025

  • बजरंग नगर में खोला था आफिस…अब भी मैसेज कर लोगों से मांग रहा पैसे

इंदौर। इंवेस्टमेंट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। वह फिलहाल दफ्तर बंद कर भाग गया। आरोप है कि उसने कई लोगों को ठगा है। उसके खिलाफ और भी शिकायतें पुलिस के पास आई हैं। खजराना पुलिस ने बताया कि प्रभुसिंह चौहान निवासी वैभवलक्ष्मी नगर की शिकायत पर नेहरू नगर के रहने वाले मुकेश पिता हरिश्चंद्र पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रभुु का कहना है कि बजरंग नगर में मुकेश ने ओनली प्रॉफिट-नो लॉस के नाम से दफ्तर खोला था। वह लोगों से संपर्क कर कहता था कि उसके पास इंवेस्टमेंट करने पर अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा।


प्रभु का आरोप है कि मुकेश ने उसे 10 लाख से अधिक का चूना लगाया है। शहर में अन्य लोगों के साथ भी उसने मुनाफा देने के नाम पर धोखा किया है और दफ्तर बंद कर यहां से भाग गया। आशंका है कि वह करोड़ों रुपए लेकर गया है। प्रभु का कहना है कि मुकेश के खिलाफ दूसरे शहर में इस तरह के फ्रॉड का एक मामला भी दर्ज है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में लगी है। हालांकि मुकेश अभी भी वॉट्सऐप के माध्यम से लोगों से संपर्क कर कह रहा है कि उसकी कंपनी का बैंक अकाउंट और ट्रेडिंग आईडी सरकार ने फ्रीज कर ली है, जिसके चलते वह सदस्यों की राशि नहीं लौटा रहा है। वह मैसेज में यह भी कह रहा है कि उसकी लीगल टीम समस्या का हल करने में लगी है। वह नया बैंक अकाउंट और नई ट्रेडिंग आईडी से पैसे डालने का झांसा भी दे रहा है। फरियादी ने उसके मैसेज के स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस को सौंपे हैं।

Share:

  • न्यू एमवाय हॉस्पिटल का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

    Sat Dec 13 , 2025
    कल 1450 से ज्यादा बिस्तरों वाले इंदौर। कल मुख्यमंत्री एमवाय हॉस्पिटल परिसर में न्यू एमवाय हॉस्पिटल का भूमिपूजन करेंगे। एमवाय अधीक्षक डाक्टर अशोक यादव के अनुसार 700 करोड़ से ज्यादा रुपए का 1450 बिस्तरों वाला नया एमवाय हॉस्पिटल बनाया जाएगा। मेडिकल प्रशासन का कहना है कि यह हॉस्पिटल लगभग 3 सालों में बनकर तैयार होगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved