img-fluid

MP की जनता बड़े आयोजन से बचे…सिलेंडर की किल्लतों के बीच खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत का बयान

March 15, 2026

भोपाल। गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की किल्लतों के बीच मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि बड़े आयोजन से बचे। कम लोगों के आयोजन करें ताकि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कम हो। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस की किल्लत नहीं है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्य प्रदेश की जनता से बड़े आयोजनों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 500, 1000, 5000 के आयोजन न करें कम लोगों के आयोजन करें, ताकि गैस सिलेंडर बचे। गोविंद राजपूत ने बताया कि ईरान से गैस आ चुकी है। प्रदेश में कहीं कोई किल्लत नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रम फैला रहै है कि पेट्रोल डीजल की किल्लत है, जबकि ऐसा नहीं है।


  • आपको बता दें कि खाद्य मंत्री के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों और ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने ऑइल कंपनी के प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया हैं।

    Share:

  • Surya Grahan 2026: लगने वाला है सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानें क्या रहेगा सूतक टाइम

    Sun Mar 15 , 2026
    नई दिल्ली: साल 2026 में होने वाले खगोलीय घटनाक्रमों (Astronomical phenomena) में सूर्य ग्रहण भी खास माना जा रहा है. हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है, इसलिए इस दौरान कई नियमों का पालन करने की परंपरा भी है. ग्रहण के समय पूजा-पाठ, खानपान और दैनिक कार्यों को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved