
मुख्य सरगना गिरफ्त से दूर
इंदौर। ‘धूम’ (dhoom) फिल्म (movie) की तर्ज पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर लूटपाट करने वाले पुलिस की गिरफ्त (arrested) में आए। मुख्य सरगना फरार है।
भंवरकुआं पुलिस (bhanwarkuan police) ने बताया कि दिनों एक धर्मशाला के मैनेजर सूरजदीप मौर्य से पीपल्याराव में मोबाइल लूटने की घटना हुई थी। लुटेरों को पकडऩे के लिए थानेदार आनंद राय, कपिल रावत, अरुण शर्मा, श्याम, रविकांत शर्मा, संदीप की टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बदमाशों की पहचान अर्जुन नाथ निवासी अहीरखेड़ी ने साथी अतुल नाथ निवासी द्वारकापुरी तथा एक बाल अपचारी के रूप में की। अतुल अभी फरार है। अर्जुन और नाबालिग पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उनसे लूट के दो मोबाइल व एक चोरी की मोटरसाइकिल मिली। इसी तरह कृष्णोदय नगर में रामकृष्ण के मंदिर में हुई चोरी के मामले के रवि उपाध्याय निवासी अहीरखेड़ी और सन्नी सांवले को पकड़ा गया। ये पेंटर बनकर कॉलोनियों में रैकी करते और वारदात को अंजाम देते थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved