img-fluid

कब्ज की समस्‍या को करना है दूर, इन चीजों का करें सेवन

January 12, 2026

नई दिल्ली। दोस्‍तों हमे अपने गलत खानपान पर ध्‍यान देना बेहद जरूरी इसी के साथ जीवन शैली में भी बदलाव की आवश्‍यकता है क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि गलत खाने की वजह से पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। पेट साफ नहीं होता है और जाहिर है कि पेट साफ नहीं होगा तो एसिडिटी, जलन, ऐंठन और खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में लोग आराम पाने के लिए दवा या फिर चूर्ण का सहारा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फाइबर से भरपूर होती हैं। अगर आप इन चीजों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी।

डॉक्टर बताते हैं कि फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती, क्योंकि उसे पचाना आसान होता है। ऐसे में आप कद्दू के भुने हुए बीज का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा।

स्टीम्ड कॉर्न में भी फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। दरअसल, यह धीरे-धीरे पचता है, इस वजह से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। इसके सेवन से आपको पेट साफ करने में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही इसे वजन कम करने में भी मददगार माना जाता है।



  • आप ओट्स पोहा का भी सेवन कर सकते हैं। इसे फाइबर के सर्वोत्तम आहार स्रोतों में से एक माना जाता है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही इसे पचाना भी आसान होता है। इस वजह से आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

    फाइबर से भरपूर स्प्राउट्स का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसे न केवल सुबह में बल्कि शाम के नाश्ते में भी खाना सही होता है। दरअसल, इसमें काफी मात्रा में एंजाइम होते हैं, जिसकी वजह से यह आसानी से पच जाता है और आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सूर्य नमस्कार बेहतर योगासन, जानिए इसके फायदे

    Mon Jan 12 , 2026
    नई दिल्ली। संपूर्ण स्वास्थ्य (Complete health) के लिए सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) बेहतर योगासन (Better yoga) है। सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) योग का एक महत्वपूर्ण अभ्यास (Important practice) है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। पहली बार योग करने जा रहे लोग इस बात पर विचारणीय रहते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved