भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा सरकार का संकल्प समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास और कल्याण

  • पन्ना जिले के ककरहटा और सुरहदा की विकास यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा
  • प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस नेताओं ने जनता के खून पसीने की कमाई से भ्रष्टाचार कर अपनी जेंबे भरी

भोपाल। सरकार-सरकार में फर्क होता है। कांग्रेस ने कई दशकों तक राज किया लेकिन उसने गरीबों की चिंता कभी नहीं की। कांग्रेस के नेताओं ने जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई से भ्रष्टाचार कर अपनी जेबें भरने का काम किया है। जबकि भाजपा सरकार का संकल्प समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास और कल्याण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को पन्ना जिले के ग्राम सुरदहा और ककरहटा में विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुन्नौर विधानसभा के सुरदहा में विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब हितैषी योजनाओं से लोगों का जीवन बदलने के लिए कटिबद्ध है। भाजपा सरकार द्वारा संचालित इस विकास यात्रा का उद्देश्य नागरिकों से संवाद और हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास यात्रा नागरिकों के बीच जाकर अपनी उपलब्धियों साझा करने के साथ ही उनकी समस्याओं का निवारण भी कर रही है।


विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 15 माह की कमलनाथ सरकार में खुद को ठगा महसूस किया किया था। कमलनाथ सरकार में कन्यादान योजना के अंतर्गत एक पैसा नहीं दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो पुन: कन्यादान योजना प्रारंभ की गयी और बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने संबल योजना और तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को फिर से शुरू किया। आने वाले समय में बुजुर्गो को हवाई यात्रा के माध्यम से तीर्थदर्शन के लिए भेजा जायेगा।

बेटिया बोझ नहीं अब वरदान बनी
शर्मा ने कहा कि लोग बेटियों को बोझ मानते थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान चलाया और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। लाडली लक्ष्मी योजना में बेटी पैदा होते ही लखपती बन जाती है। लाडली लक्ष्मी योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के कारण जहां मध्यप्रदेश में 1000 बेटों पर 912 बेटी पैदा होती थीं, वहां अब 998 बेटियां पैदा हो रही हैं। बेटी अब बोझ नहीं है, बल्कि बेटी वरदान और ताकत बनकर परिवार के लिए खड़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त हो इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की घोषणा की जिसका शुभांरभ 8 मार्च को होगा। इस योजना के तहत हर महीने 1 हजार रूपए बहनों के खातों में सरकार जमा करेगी।

Share:

Next Post

केंद्र सरकार में बढ़ेगा मप्र का प्रतिनिधित्व

Fri Feb 17 , 2023
चुनावी साल में मप्र को महत्व देने की तैयारी भोपाल। मप्र में चुनावी तैयारी के बीच केन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की कवायद भी चल रही है। इस कवायद का फायदा मध्यप्रदेश को मिलना तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस बार भी प्रदेश के कम से कम दो नए […]