img-fluid

सर्दी के मौसम में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, इन 3 चीजों से बढ़ाएं अपनी इम्‍युनिटी

December 02, 2025

नई दिल्‍ली। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम(Cold and cough), बुखार होना आम बात है, लेकिन इन सब के साथ इंफेक्शन और एलर्जी का भी खतरा बढ़ जाता है। ठंड के मौसम में सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती है। इसलिए सर्दियों के मौसम (winter season) में सेहत को लेकर ज्यादा सचेत रहना चाहिए। सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है जिसके चलते भी हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। इसलिए इस मौसम में इम्यूनिटी (immunity) का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ मौसमी बीमारियों से भी बचाने में मदद कर सकते हैं।

कई लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके तलाशते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे ही इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

हल्दी
हल्दी(turmeric) एक ऐसा मसाला है जो किचन में लगभग हर प्रकार की डिश में इस्तेमाल किया जाता है, ये किसी भी व्यंजन का रंग और स्वाद बढ़ाने का काम करती है। इतना ही नहीं हल्दी में पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। हल्दी वाले दूध (turmeric milk) के सेवन से सर्दी-खांसी को भी दूर किया जा सकता है।


तुलसी
तुलसी को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। हर हिंदू घर में आसानी से मिलने वाली तुलसी को आयुर्वेद में काफी फायदेमंद माना जाता है। तुलसी (Basil) के पत्तों और बीजों का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। तुलसी की चाय या काढ़ा पीने से सर्दी-खांसी, वायरल को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

अदरक
अदरक को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। बारिश के मौसम में अदरक वाली चाय पीने से सर्दी-खांसी की समस्या से बचा जा सकता है। अदरक (Garlic) में पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये एलर्जी से भी बचाने में मदद कर सकती है।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • IPL 2026: मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को... 1355 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

    Tue Dec 2 , 2025
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (Indian Premier League (IPL)) के 2026 के सीजन के मिनी ऑक्शन (Mini Auction) के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें दर्जनों स्टार इंडियन प्लेयर्स (Star Indian Players) शामिल हैं। इसके अलावा दर्जनों विदेशी सितारे भी शामिल हैं। मयंक अग्रवाल, केएस भरत, राहुल चाहर, रवि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved