img-fluid

लुटेरों ने वृद्ध को चाकू लेकर खदेड़ा, सोने की चेन लूटी

July 09, 2021

  • शोभापुर ब्रिज पर वारदात आरोपियों की तलाश में पुलिस

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्रातंर्गत शोभापुर ब्रिज पर बीती देरशाम टहलने निकले एक वृद्ध को बाईक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया। आरोपियों ने वृद्ध के गले से सोने की डेढ़ तोला वजनी चेन छीनने की कोशिश की तो वृद्ध चेन पकड़कर भागा, जिससे वह नीचे गिर गया और बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उसकी चेन लूटकर फरार हो गये। घायल वृद्ध की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है।अधारताल टीआई शैलेष मिश्रा ने बताया कि संजय नगर पम्प हाउस शोभापुर निवासी 63 वर्षीय प्रकाश दुबे बीती देरशाम 7.30 बजे टहलने के लिये शोभापुर ब्रिज के ऊपर गये थे। उसी समय काले रंग की मोटर साइकिल से तीन बदमाश आये। जिनमें से दो गाड़ी पर ही बैठे रहे एक उनके पास आया और कहने लगा कि गले में पहनी चेन दो। इसके बाद प्रकाश दुबे अपनी चेन पकड़कर नीचे की ओर भागे, उनके पीछे लुटेरा चाकू लेकर दौड़ा, जिस पर वह गिरकर घायल हो गये। इसके बाद आरोपी ने उनके गले में पहनी चेन छीनकर भाग गये। गिरने के कारण प्रकाश दुबे को चेहरे व शरीर पर चोटे आ गई है। शिकायत पर पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है।

Share:

  • तेज रफ्तार बाईक ने बालक को मारी टक्कर, आधा हाथ हुआ अलग

    Fri Jul 9 , 2021
    पाटन के चौधरी मोहल्ले में दर्दनाक हादसा जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्रातंर्गत चौधरी मोहल्ले में घर के सामने खड़े एक 11 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार मोटर साइकिल के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक के हाथ का आधा हिस्सा अलग हो गया और उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved