बड़ी खबर

काशी के सन्तों का ऐलान, अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए देंगे चांदी की पहली ईंट


वाराणसी। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद अब मस्जिद निर्माण पर भी विचार शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ की भूमि देने का आदेश दिया है। अयोध्या में इस 5 एकड़ की भूमि पर बनने वाला मस्जिद धार्मिक एकता का मिसाल बने इसके लिए काशी के सन्तों ने पहल की है।
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर और कैलाश मठ के प्रमुख स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के लिए प्रथम चांदी की ईंट देने का ऐलान किया है। आशुतोषानंद गिरी ने बताया कि यदि उनके समुदाय में चांदी की ईंट से शिलान्यास नहीं होता होगा तो हम सोने की ईंट भी देने को तैयार हैं।
स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने बताया कि अयोध्या में बनने वाला मस्जिद धार्मिक एकता की मिसाल बने इसके लिए सन्त समाज ने मस्जिद के नींव में पहली चांदी की ईंट देने का ऐलान किया है। हम लोगों ने इसके लिए अयोध्या मस्जिद निर्माण समिति का गठन भी किया है।
स्वामी आशुतोषानंद गिरी ने बताया कि जिस तरह सिख समुदाय के गुरुद्वारे में सभी धर्म के लोग जाते हैं। अजमेर शरीफ में हिन्दू मत्था टेकतें है उसी तरह अयोध्या में मस्जिद निर्माण के बाद रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालु भी मस्जिद में मत्था टेकें इसके लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह अब अयोध्या में निर्विघ्न तरीके के राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसी तरह अयोध्या में मस्जिद का भी निर्माण हो।

 

Share:

Next Post

भारत की टेंशन बढ़ा सकता है कमला हैरिस का कश्‍मीर पर रुख

Wed Aug 12 , 2020
कश्मीर में लगाई गई पाबंदियां हटाने की कर चुकी हैं मांग वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी […]