img-fluid

प्रदेश कांग्रेस टैलेंट हंट से खोजेगी प्रवक्ता, कांग्रेस को अब माइक पकडऩे वालों की नहीं, मुद्दे पकडऩे वालों की तलाश

February 27, 2026

सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रवक्ता की खोज शुरू किया, कल तक लिए जाएंगे आवेदन

इंदौर। मध्य प्रदेश (MP) की राजनीति (Politics) में आवाज़ों की कमी नहीं है, लेकिन अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) ऐसे लोगों की तलाश में दिख रही है, जो सिर्फ बोलें नहीं, मुद्दों को समझकर बात रखें। पार्टी ने सोशल मीडिया पर नेशनल टैलेंट हंट ( talent hunt) कांग्रेस प्रवक्ता (spokespersons) खोज अभियान शुरू किया है।



  • पहली बार पार्टी पारंपरिक संगठनात्मक चैनलों तक सीमित रहने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए नए चेहरों की तलाश कर रही है। कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) अकाउंट्स से भर्ती संबंधी पोस्ट साझा कर इच्छुक लोगों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी डिजिटल दौर की राजनीति में संवाद की नई टीम तैयार करना चाहती है। इसके लिए इच्छुक लोग कल तक आवेदन भी कर सकते हंै।

    कौन कर सकता है आवेदन
    जो लोग सार्वजनिक मुद्दों पर स्पष्ट सोच रखते हों। बहस से घबराते न हों। सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से लिखते हों। तथ्यों के साथ अपनी बात रख सकते हों, वे इस पहल के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं। ऐसे लोग कल तक आवेदन भी कर सकते हैं। राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा रखने वालों के लिए यह पहल मंच तक पहुंचने का नया रास्ता बन सकती है। कांग्रेस ने फॉर्म भरने में सहायता के लिए दो नंबर भी जारी किए हैं।

    Share:

  • 12 इंदौरी अफसरों ने बिकवा डाली 380 एकड़ आदिवासियों की जमीनें

    Fri Feb 27 , 2026
    रेवती, बरदरी, सुल्लाखेड़ी, बेरछा, पीपल्या मल्हार, भाटखेड़ी, निहालपुरमुंडी सहित अन्य क्षेत्रों में दे डाली तत्कालीन कलेक्टर और अपर कलेक्टरोंद्वारा ७२ फाइलों को मंजूरी, विधानसभा में खुली पोल इंदौर, राजेश ज्वेल। राजस्व मंत्री ने कल विधानसभा में इंदौर सहित अन्य जिलों में आदिवासियों की जमीनें सामान्य व्यक्तियों द्वारा खरीदे जाने और उस पर दी गई अनुमतियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved