
भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) अपने कार्यकाल में पहली बार तबादलों से प्रतिबंध हटाने जा रहे हैं। आज प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति पर मुहर लगने के साथ ही तबादलों से प्रतिबंध हट जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादली नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। तबादलों पर प्रतिबंध कितने दिनों के लिए हटेगा, इसका निर्णय कैबिनेट में होगा। हालांकि सरकार अधिकारी, कर्मचारी के दबाव में तबादलों से प्रतिबंध हटा रही है, ऐसे में संभव है कि 15 दिन के सीमित समय के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया जाए। तबादला नीति में ड्राफ्ट लगभग पुरानी नीति जैसा ही है। जिसमें तबादलों की संख्या विभाग के कर्मचारी संख्या के हिसाब से निर्धारित है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved