img-fluid

‘मेरे लिए जज्बातों का समंदर है तमिलनाडु विधानसभा चुनाव’, रैली में बोले टीवीके प्रमुख विजय

March 04, 2026

तंजावुर। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों और समीकरणों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसी बीच, अभिनेता से नेता बने विजय थलापति ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बुधवार को एक सभा में चुनाव को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं और सत्ताधारी दल पर निशाना साधा।

विजय ने तंजावुर में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आने वाला विधानसभा चुनाव दूसरों के लिए एक आम चुनाव हो सकता है, लेकिन मेरे और मुझे चाहने वाले लोगों के लिए यह जज्बातों का समंदर है’। उन्होंने तमिलनाडु की जनता से अपील की कि वे आगामी चुनावों में उन्हें एक मौका दें।


  • अपने संबोधन में विजय ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘सीटी’ है। यह ‘सीटी’ तमिलनाडु के हर घर और हर मतदान केंद्र में गूंजनी चाहिए, ताकि पार्टी को शानदार जीत मिल सके। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा, ‘दिल्ली की टीम क्रिकेट में भी तमिलनाडु की टीम को नहीं हरा सकती’। इसके जरिए उन्होंने आईपीएल टीम सीएसके के नारे ‘व्हिसिल पोडू’ का भी जिक्र किया।

    विजय थलापति ने सत्ताधारी डीएमके पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने एक बार फिर डीएमके को ‘तीया शक्ति’ यानी ‘बुरी ताकत’ कहा। विजय ने यह भी दावा किया कि अब तो राज्य के बच्चे भी डीएमके को इसी नाम से बुलाने लगे हैं।

    Share:

  • ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, दूसरे पायदान पर पाकिस्तानी बल्लेबाज का कब्जा

    Wed Mar 4 , 2026
    डेस्क। ICC की ताजा T20I रैंकिंग में रोमांच चरम पर है। T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा है। T20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब फॉर्म के चलते अभिषेक शर्मा की नंबर-1 कुर्सी पर अब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज ने निगाहें गड़ा दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved