img-fluid

फिल्‍म ‘शमशेरा’ का टीजर आउट, 22 जुलाई को होगी रिलीज

June 23, 2022

रणबीर कपूर , वाणी कपूर और संजय दत्त की बहुचर्चित पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म ‘शमशेरा’ (shamshera) का टीजर बुधवार को आउट हो गया। हाल ही में इस फिल्म से रणबीर के फर्स्ट लुक (Ranbir’s first look) ने सभी को हैरत में डाल दिया था। रणबीर (Ranbir) इस लुक में काफी खतरनाक लग रहे थे।

रणबीर (Ranbir)के इस लुक के बाद फैंस बेसब्री से इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फैंस की इसी उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने अब इसका टीजर आउट किया है, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का खतरनाक अवतार रोंगटे खड़े कर रहा है। वाणी कपूर ने टीजर को शेयर करने के साथ ‘शमशेरा’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है।



टीजर की शुरुआत संजय दत्त के लुक से होती है, जो खाकी वर्दी, लंबी चोटी में आम लोगों पर जुल्म ढाते नजर आ रहे हैं। वहीं घोड़े पर सवार ‘डकैत’ रणबीर कपूर की एंट्री भी दर्शकों को चौंका रही है। टीजर में आपको फिल्म का दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलेगा। वहीं रणबीर कपूर की आवाज में ‘कर्म से डकैत, धर्म से आजाद,’ डायलॉग ये साफ करता है कि संजय दत्त के अत्याचारों से आजाद कराने के लिए रणबीर डकैत के रूप में लोगों को बचाने के लिए सामने आएंगे। फिल्म का टीजर बेहद दमदार है।


‘शमशेरा’ के ट्रेलर की बात करें तो यह 24 जून को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में वाणी कपूर एक लोकल डांसर की भूमिका निभा रही हैं, जिस पर डकैत शमशेरा का दिल आ जाता है। फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। वाणी कपूर, रणबीर कपूर, संजय दत्त के अलावा आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही ‘शमशेरा’ को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में एक साथ यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।

Share:

  • जितने मैदान में डटे, उससे ज्यादा मान-मनोव्वल के बाद हटे

    Thu Jun 23 , 2022
    कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं का जीना हुआ मुहाल, कईयों ने मोबाइल बंद किए तो स्थानीय नेताओं को सौंपी समझाने की जिम्मेदारी इंदौर। सबसे ज्यादा मुसीबत स्थानीय चुनाव (local elections) में ही आती है। गली-मोहल्ले के इन चुनावों में उम्मीदवारों की संख्या भी कम नहीं रहती। चूंकि 20 सालों से निगम (Nigam) की सत्ता पर भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved