img-fluid

दिन और रात का पारा और चढ़ा, रात का तापमान पहली बार 24 डिग्री के आगे निकला

April 14, 2023

इंदौर। शहर (city) में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कल भी तापमान में सुबह और रात को बढ़ोतरी का दौर रहा। कल रात पहली बार पारा 24 डिग्री से आगे निकला, जिससे घरों में लोगों को काफी गर्मी से गुजरना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो आज भी मौसम कल की ही तरह रहेगा। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 24.3 डिग्री तक पहुंचा। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवा की दिशा पश्चिमी रही और अधिकतम गति 22 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज भी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच ही रहेगा। दोपहर के बाद बादल छाने का भी अनुमान है।

Share:

  • भारत में बनेगा मलेरिया का टीका, सीरम इंस्टीट्यूट व ऑक्सफोर्ड विवि में समझौता

    Fri Apr 14 , 2023
    लंदन। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विकसित मलेरिया के आर21मैट्रिक्स-एम टीके का उत्पादन भारत में किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (CII) के साथ हुए समझौते के तहत भारत में उत्पादित टीकों का सबसे पहले अफ्रीकी देश घाना में इस्तेमाल किया जाएगा। टीका विज्ञानियों का मानना है कि इससे दुनिया में हर साल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved